74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम' पार्टी में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला सहित कई वीआईपी मेहमान शामिल हुए
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं। वहीं, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल करमबीर सिंह और एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति 'एट होम सेरेमनी' के नाम से पार्टी का आयोजन करते हैं। इस समारोह में कई जाने माने लोग शामिल होते हैं।