फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi : मुरली मनोहर जोशी से मिले  पीएम  मोदी; कहा- उनसे मिलना नई ऊर्जा का संचार करता है

Sat, 29 Jul 2023 10:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और मुरली मनोहर जोशी। - फोटो : ANI
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बारे में बताया भी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुरली मनोहर जोशी से मिलना हमेशा नई उर्जा का संचार करता है। इसके साथ ही पीएम ने कुछ तस्वीरों को भी साझा किया है। 
विज्ञापन




वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आदरणीय मुरली मनोहर जोशी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिला। उनसे मिलना हमेशा मेरे जैसे हर 'कार्यकर्ता' (पार्टी कार्यकर्ता) में नई ऊर्जा का संचार करता है।'

बता दें कि मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। 80 और 90 के दशक के अंत में वे पार्टी की पहली लहर के दौरान प्रमुख चेहरों में से एक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें