फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamaican PM Visit: प्रधानमंत्री मोदी से मिले जमैका के पीएम होलनेस; दोनों वैश्विक संस्थानों में सुधार पर एकमत

Tue, 01 Oct 2024 12:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि जमैका के प्रधानमंत्री तीन अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहने वाले हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और जमैका के पीएम होलनेस बहुपक्षीय बैठकों के मौके पर कई बार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से हाथ मिलाते हुए। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस चार दिन की यात्रा पर भारत आए हुए हैं। ऐसे में मंगलवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होलनेस से मुलाकात की। बता दें, जमैका पीएम की यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। यह नई दिल्ली की उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

विज्ञापन


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जमैका की विकास यात्रा में भारत एक विश्वसनीय भागीदार रहा है। वह कैरेबियाई राष्ट्र के साथ डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, जैव ईंधन, नवाचार और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में विशेषज्ञता साझा करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और होलनेस ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि सभी तनावों और विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। दोनों पक्ष वैश्विक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत और जमैका इस बात पर एकमत हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित सभी वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक है। इसके साथ ही जमैका की विकास यात्रा में भारत एक विश्वसनीय और प्रतिबद्ध विकास भागीदार रहा है और ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, जैव ईंधन, नवाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि के क्षेत्रों में जमैका के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं। रक्षा क्षेत्र में हम जमैका के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण देने और उनकी क्षमता निर्माण पर आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद को दोनों देशों के सामने आम चुनौतियों के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत-जमैका संबंध साझा इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं।

'भारत के साथ मजबूत संबंध चाहता है जमैका'
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित (एसटीईएम), शिक्षा, डिजिटलीकरण, सुरक्षा और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि भारत खुद को दुनिया के गुरु रूप में स्थापित करता है। हम एसटीईएम शिक्षा और डिजिटलीकरण में आपकी सरकार द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति को समझते हैं। हम तकनीकी उन्नति के एक प्रकाश स्तंभ के रूप में भारत से सीखने के लिए तत्पर हैं। होलनेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारत के प्रौद्योगिकी-संचालित सुरक्षा समाधानों में जमैका की रुचि का भी जिक्र किया।

इतने दिन भारत में रहेंगे पीएम होलनेस
विदेश मंत्रालय ने बताया कि जमैका के प्रधानमंत्री 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहने वाले हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और जमैका के पीएम होलनेस बहुपक्षीय बैठकों के मौके पर कई बार मिल चुके हैं।
 

महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
वहीं, आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले होलनेस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच पर दी। तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'राष्ट्रपिता का सम्मान किया गया। जमैका के प्रधानमंत्री ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।'
 

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस पीएम मोदी के निमंत्रण पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने होलनेस का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान, होलनेस ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, होलनेस व्यापार तथा उद्योग के नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

भारत और जमैका के बीच मजबूत संबंध
भारत और जमैका के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृति संबंध हैं, जो उनकी साझा उपनिवेश के इतिहास, लोकतंत्र और आजादी के मूल्यों और क्रिकेट के प्रति जुनून में परिलक्षित होते हैं। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और जमैका और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें