फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: अगले कुछ दिनों में PM मोदी के एमपी-राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में तूफानी दौरे, जानें प्लान

सार

इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अभी इन राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग इन राज्यों में चुनाव कराने को लेकर पूरे जोर शोर से जुटा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अभी तक नहीं हुआ है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्यों का तूफानी दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश राज्यों में कई रैलियों व जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


2 अक्टूबर को पीएम मोदी राजस्थान और मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर चित्तौड़गढ़ में सभा को संबोधित करेंगे। फिर पीएम एमपी के ग्वालियर में 3 बजकर 30 मिनट पर विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे और शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

30 सितंबर और 3 अक्टूबर को भी पीएम छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का दौरा करेंगे और दोपहर ढाई बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में होंगे। 11 बजकर 45 मिनट पर उनकी रैली होगी।
विज्ञापन


1 अक्टूबर और 3 अक्टूबर को पीएम तेलंगाना का दौरा करेंगे। 1 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर जिले के भूतपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। जबकि 3 अक्टूबर के बाद पीएम छत्तीसगढ़ के बाद तेलंगाना का दौरा करेंगे। वे दोपहर 3 बजे निज़ामाबाद में विकास कार्यो की शुरुआत और शिलान्यास करेंगे और दोपहर 4 बजे निजामाबाद में एक रैली करेंगे। 

5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री फिर राजस्थान और एमपी का दौरा करेंगे। राजस्थान में 11 बजे जोधपुर में कार्यक्रम होगा और 12 बजे रैली होगी। पीएम 5 साल बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे नई ट्रेन के साथ ही डबलिंग वर्क को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही एयरपोर्ट के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। वे 3 बजकर 30 मिनट पर जबलपुर में होंगे। इस दौरान वे कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।  

इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अभी इन राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग इन राज्यों में चुनाव कराने को लेकर पूरे जोर शोर से जुटा है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में इन राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले पीएम मोदी इन राज्यों में कई बड़ी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें