भारत के लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि पीएम मोदी के अलावा कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। हवाई अड्डे को सस्टेनेबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) की दिशा में आगे बढ़ते हुए उद्यमी दृष्टि दिखाने के लिए पुरस्कार से नवाजा गया है। यह हवाई अड्डा दुनिया को बताने का काम कर रहा है कि हमारे वैश्विक आंदोलन के सतत विस्तार नेटवर्क से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
हवाई अड्डे के बारे में कहा गया है कि समाज की गति में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे समय में दुनिया का पहला पूर्ण संचालित हवाई अड्डा इस बात का सबूत है कि ग्रीन बिजनेस ही अच्छा बिजनेस है।
जिनजिआंग ग्रीन रूरल प्रोग्राम
चीन के जिनजिआंग ग्रीन रूरल प्रोग्राम को भी पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रोग्राम को पूर्वी चीन स्थित बेहद गंदी नदी को साफ करने के लिए ये सम्मान दिया गया है।
बियोंड मीट और इंपोसिबल फूड्स
बियोंड मीट और इंपोसिबल फूड्स को विज्ञान और नवाचार की श्रेणी में संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है।
जोआन कर्लिंग
फिलीपींस की अधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षक जोआन कर्लिंग को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। वह अधिकारों और पर्यावरण के लिए 20 सालों से काम कर रही हैं। पर्यावरण के लिए उनकी अथक और निस्संदेह लड़ाई ने उन्हें दुनिया भर के लोगों और समुदायों के लिए एक चैंपियन बना दिया है।