फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pm Modi Karnataka : मंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 3800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला

Fri, 02 Sep 2022 02:40 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु।

सार

प्रधानमंत्री न्यू मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए बर्थ (जहाज के रुकने के स्थान) नंबर 14 के मशीनीकरण के लिए 280 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मंगलुरु पहुंचे, जहां वह करीब 3,800 करोड़ रुपये की मशीनीकरण एवं औद्योगीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। हेलिकॉप्टर से वह न्यू मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण (एनएमपीए) के पनम्बूर स्थित परिसर जाएंगे। वहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने या उनकी नींव रखने के बाद वह एक जनसभा को संबोधित करने के लिए गोल्डफिंच सिटी ग्राउंड जाएंगे।

प्रधानमंत्री न्यू मंगलुरु बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए बर्थ (जहाज के रुकने के स्थान) नंबर 14 के मशीनीकरण के लिए 280 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। वह बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई करीब 1,000 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें