फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Interview: 'मेरी योजनाएं किसी को डराने के लिए नहीं', एक देश-एक चुनाव पर पीएम मोदी ने रखी अपनी बात

Mon, 15 Apr 2024 06:50 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक राष्ट्र-एक चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने साक्षात्कार में कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता है। हमने इसके लिए समिति बनाई, जिसे कई लोगों ने अपने सुझाव दिए। एक राष्ट्र-एक चुनाव योजना को लेकर सकारात्मक सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरे निर्णय किसी को डराने के लिए नहीं हैं। मेरे निर्णय किसी को दबाने के लिए भी नहीं हैं। मेरे निर्णय देश के सर्वांगीण विकास के लिए हैं। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादातर सरकारों का स्वाभाव होता है कि उन्हें लगता है कि उन्होंने सब कुछ कर लिया लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता कि मैंने सब कुछ कर लिया। लेकिन यह जरूर है कि मैंने ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन


मैं अभी बहुत कुछ करना चाहता हूं
‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’ का क्या मतलब होता है, इस सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि मेरे मन में बहुत बड़े-बड़े प्लान हैं। इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मेरे निर्णय किसी को डराने के लिए नहीं हैं। मेरे निर्णय किसी को दबाने के लिए भी नहीं हैं। मेरे निर्णय देश के सर्वांगीण विकास के लिए हैं। मेरे निर्णय जनकल्याण के लिए हैं। देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने में मैं देर नहीं करना चाहता। मैं समय नहीं बिगाड़ना चाहता। इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि ज्यादातर सरकारों का स्वाभाव होता है कि उन्हें लगता है कि उन्होंने सब कुछ कर लिया लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता कि मैंने सब कुछ कर लिया। मैंने ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास किया है। सही दिशा में जाने का प्रयास किया है। बावजूद इसके बहुत कुछ है, जो मुझे अभी भी करना है। मुझे पता है कि देश में बहुत चीजों की आवश्यकता है। हर परिवार के बहुत सपने होते हैं, उनका सपना कैसे पूरा किया जाए, वह मेरे दिल में है। इसलिए मैं कहता हूं कि जो हुआ वह बस ट्रेलर है। मैं अभी बहुत कुछ करना चाहता हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को फायदा: पीएम मोदी
एक राष्ट्र-एक चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी ने साक्षात्कार में कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता है। हमने इसके लिए समिति बनाई, जिसे कई लोगों ने अपने सुझाव दिए। एक राष्ट्र-एक चुनाव योजना को लेकर सकारात्मक सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा। गौरतलब है कि रविवार को जारी किए गए घोषणा पत्र में भी भाजपा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू करने का वादा किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें