फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: राष्ट्रीय प्रशिक्षण कॉन्क्लेव का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, सिविल सर्विसेज के अधिकारी हुए शामिल

Sun, 11 Jun 2023 05:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक अधिकारी ने बताया कि सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए क्षमता निर्माण विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। साथ ही कॉन्क्लेव का उद्देश्य सिविल सेवकों के प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करना था।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान स्थित प्रशिक्षण कॉन्क्लेव में देशभर के सिविल सर्विसेज प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव में भाग लिया

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए क्षमता निर्माण विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। साथ ही कॉन्क्लेव का उद्देश्य सिविल सेवकों के प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करना था। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थानों और अनुसंधान संस्थानों सहित अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव में भाग लिया था। इसके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अधिकारी भी शामिल हुई थे। कॉन्क्लेव में कई प्राइवेट क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल हुए थे।

व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी
अधिकारी ने बताया कि कॉन्क्लेव में कई विचारों का आदान-प्रदान होगा, चुनौतियों के बारे भी बात की जाएगी। नए अवसरों की तलाश और क्षमता निर्माण के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। कॉन्क्लेव में आठ पैनलों की चर्चा हुई। यहां प्रशिक्षण संस्थानों में आ रही परेशानियों के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कही यह बात
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के बाद ट्विटर पर कहा कि आज राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन में भाग लिया, जो सीखने और बेहतर सेवा देने के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है। क्षमता निर्माण, भेदभाव को समाप्त करने और सेवा वितरण को बढ़ाने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम नए भारत के लिए चुनौतियों को अवसरों में बदलते रहेंगे। इस बीच आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी सिविल सेवा के क्षमता निर्माण के माध्यम से देश में शासन प्रक्रिया और नीति कार्यान्वयन में सुधार के समर्थक रहे हैं। इस सिलसिले में राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) ‘मिशन कर्मयोगी' की शुरुआत भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें