मेक इन इंडिया के तहत बनेंगे यूएस-एयरक्राफ्ट
भारतीय नौसेना और वायु सेना की मजबूती के लिए देश में यूएस-एयरक्रॉफ्ट बनाए जाएंगे। इनकी खासियत यह है कि ये नदी और समुद्र से टेक ऑफ और लैंडिंग करने में सक्षम होगा। यह एयरक्राफ्ट भारत में मेक इन इंडिया की नीति के तहत बनाए जाएंगे। एक्सपो में महिंद्रा ग्रुप ने एयरक्राफ्ट बनाने का एलान किया जिसके लिए कंपनी ने जापानी कंपनी शिनमायवा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। इस करार के तहत देश में ही जमीन और जल से उड़ान भरने में सक्षम यूएस-2 एयरक्राफ्ट्स का निर्माण किया जाएगा। यह एयरक्राफ्ट 3 मीटर ऊंची समुद्री लहरों में भी ऑपरेशन कर पाएंगे। इसके अलावा महिंद्रा ने इजराइली कंपनी एयरोनॉटिक्स के साथ भी एक एग्रीमेट साइन किया है।
मोदी के खिलाफ चेन्नई में नारे
कावेरी विवाद को लेकर प्रदर्शकारियों ने मोदी को चेन्नई एयरपोर्ट से निकलते ही काले झंडे और काले गुब्बारे दिखाए। इन झंडों और गुब्बारों पर 'मोदी गो बैक' के नारे लिखे हुए थे। इसके साथ ही तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि ने भी मोदी की यात्रा का विरोध करते हुए काले कपड़े पहने।