खास बात ये है कि इसमें दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए खास तरीके से कोच तैयार किया गया है। ये भाप इंजन आग और पानी से चलता है, जो लोगों को काफी रोमांचित व आकर्षित करता है। इस ट्रेन को नई दिल्ली से पुरानी दिल्ली के बीच चलाया गया।
इससे पूर्व यह ट्रेन 2011 में चली थी। रंग दे बसंती, गुरू, राइफल मैन जसवंत सिंह रावत फिल्म में आजाद ट्रेन की झलक देखने को मिली थी। नई दिल्ली स्टेशन पर इस मौके पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।