फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

G20: PM मोदी ने स्वागत के दौरान इन राष्ट्राध्यक्षों को लगाया गले, मिलाया हाथ; मेहमानों का कुछ यूं किया स्वागत

राहुल संपाल
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:25 PM IST

सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पहली बार भारत आए हैं। उन्होंने यहां कदम रखते ही कहा कि वे 'भारत के दामाद' की तरह आए हैं। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
G20 Summit - फोटो : Social Media

भारत मंडपम में शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं शताब्दी के कोणार्क सूर्य मंदिर के चक्र की प्रतिकृति के सामने विदेशी मेहमानों का स्वागत कर एक संदेश देने की कोशिश भी की। यह कोणार्क चक्र भारत के प्राचीन ज्ञान और उन्नत सभ्यता के साथ-साथ प्रगति और निरंतरता का प्रतीक है। कन्वेंशन हॉल के अंदर प्रधानमंत्री ने बेहद गर्मजोशी से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नमस्ते के साथ प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और फिर दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रधानमंत्री मोदी कोणार्क चक्र की बारीकियां समझाते नजर आए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस, अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा और डब्ल्यूटीओ के डायरेक्टर जनरल नगोजी ओकोन्जो-इवेला भारत मंडपम में सबसे पहले पहुंचने वालो में थे। प्रधानमंत्री ने इनके अलावा बांग्लादेश, चीन, तुर्किये, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और इतालवी नेताओं का भी गर्मजोशी से स्वागत किया। 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन धूप का चश्मा लगाकर आए थे। हाल में प्रवेश करते हुए उन्होंने पीएम मोदी को इशारा कर अभिवादन किया। जैसे ही वे पीएम मोदी के करीब पहुंचे तो उन्होंने अपने चश्में को दाएं से बाएं हाथ में किया। फिर पीएम से गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए दिखे। पीएम ने भी बाइडन को गले लगाया। दोनों नेताओं के बीच करीब एक मिनट तक अनौपचारिक चर्चा भी हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने जो बाइडन को वेलकम स्पेस के पीछे बना कोणार्क चक्र दिखाया और उसके बारे में भी बताया।

मेहमानों का स्वागत करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का पीएम ने हाथ जोड़कर और हाथ मिलाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने खुशनुमा माहौल में तस्वीरें खिंचवाईं। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं। पीएम मोदी ने दोनों का हाथ मिलाकर स्वागत किया। ओमान के उपप्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद का प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया।

G20 Summit - फोटो : Social Media
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता एक दूसरे से बातचीत करते हुए भी नजर आए। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर किया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का स्वागत भी पीएम ने गर्मजोशी के साथ किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए हालचाल पूछा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next