संसद के सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक अहम बैठक हो रही है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयकों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में इस बैठक को विधेयक से जुड़ी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
एक तरफ जहां कांग्रेस जोड़-तोड़ की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी अपने बड़े नेताओं में कई क्षेत्र बांट रखे हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। दरअसल, इस बार बिल पास कराने के लिए राह न तो सरकार के लिए आसान है। और न ही विधेयक को गिराने के लिए कांग्रेस की राह। ऐसे में दोनों लगातार जमीन पर डटे हैं। अपने-अपने बहुमत को जुटा रहे हैं।
कौन कहां किन सांसदों से कर रहा मुलाकात?
रिपोर्टस् के मुताबिक, बिहार के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के आवास पर, यूपी के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के आवास पर, पश्चिम बंगाल के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के आवास पर और नॉर्थ ईस्ट के सांसदों की बैठक केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के यहां आयोजित की गई है। मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा और हिमाचल के सांसदों के साथ जेपी नड्डा मुलाकात कर रहे हैं। वहीं आंध्र के सांसदों की जिम्मेदारी राम मोहन नायडू को सौंपी गई है।
खबर अपडेट की जा रही है...