India-Iran: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी से टेलीफोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मामलों पर चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी से टेलीफोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मामलों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
पीएमओ ने यह भी बताया कि दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी हब के रूप में चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता का एहसास करने सहित द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को ट्वीट में कहा, 'कल ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ सैयद इब्राहिम रईसी से बात करते हुए प्रसन्नता हुई। हमने चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता को साकार करने सहित द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपति रईसी से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस का दौरा करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 25 अगस्त को ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के निमंत्रण पर ग्रीस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ग्रीस यात्रा होगी।