फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी ने लोगों को दिया यह सरप्राइज, कहा- सभी लोग उठाएं इसका आनंद

Sun, 15 Oct 2023 11:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने नवरात्रि की बधाई दी। इसके साथ ही शक्ति देने वाली मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाएं।
विज्ञापन
pm modi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज पहला दिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और उनकी खुशी एवं समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए गरबा गाने को भी साझा किया। 

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘नवरात्रि की शुरुआत आज हो गई है। इस मौके पर पिछले सप्ताह के दौरान मेरे द्वारा लिखे गए गरबा को साझा करते हुए खुशी हो रही है।’ उन्होंने कहा कि गाने की धुन का सभी लोग आनंद लें। 

विज्ञापन

 

 

पीएम मोदी ने गरबे को गाने के लिए मीटब्रोज और दिव्या कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शक्ति देने वाली मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य लाएं। बता दें, नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य किया जाता है। खासकर गुजरात में इसका चलन ज्यादा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें