शपथ लेने वाले मंत्रियों में उत्तर प्रदेश से किसी नेता को कैबिनेट मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है। यूपी से 7 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। ये सभी राज्य मंत्री हैं। शपथ लेने वाले नेताओं में से 3 नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को सीधे कैबिनेट में एंट्री मिली है।
सात महिलाओं ने ली शपथ
नए मंत्रियों में 7 महिलाओं ने शपथ ली है। इनमें अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, भारती पवार शामिल हैं। किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर को प्रमोशन मिला है। ये पहले राज्य मंत्री थे। अब कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
मंत्रिपरिषद में भाजपा के नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवुसिंह चौहान, भगवंत खुबा, कपिल पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती पवार, बिश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, महेंद्र मुंजपरा, जॉन बारला, एल मुरुगन, निशीथ प्रामाणिक को शामिल किया गया है।
सहयोगी दलों से इन्हें मिली जगह
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जदयू से आरसीपी सिंह, लोजपा से पशुपति पारस और अपना दल से अनुप्रिया सिंह पटेल को शामिल किया गया है।