फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polls: 'पीएम मोदी-शाह ने चुनाव में गडकरी की हार के लिए काम किया', संजय राउत का दावा; भाजपा नेता ने किया पलटवार

Sun, 26 May 2024 02:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हर निर्वाचन क्षेत्र में 25-30 लाख रुपये बांटे थे। उनकी मशीनरी ने अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के उम्मीदवारों को हराने का काम किया।
विज्ञापन
संजय राउत, नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी की हार के लिए काम किया। राउत ने कहा कि फडणवीस ने न चाहते हुए भी गडकरी के लिए प्रचार किया। बता दें कि नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं और यह दोनों भाजपा नेताओं (फडणवीस, गडकरी) का गृहनगर है।
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में एक लेख में संजय राउत ने लिखा, "पीएम मोदी, शाह और फडणवीस ने नागपुर में नितिन गडकरी की हार के लिए काम किया। जब फड़नवीस को एहसास हुआ कि उन्हें हराया नहीं जा सकता, तो उन्होंने न चाहते हुए भी गडकरी के लिए प्रचार किया। आरएसएस के लोग कह रहे हैं कि फडणवीस ने विपक्ष के लिए गडकरी को हराने का काम किया।"

मोदी-शाह के सत्ता में लौटने के बाद बदल जाएगा यूपी का सीएम: राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हर निर्वाचन क्षेत्र में 25-30 लाख रुपये बांटे थे। उनकी मशीनरी ने अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के उम्मीदवारों को हराने का काम किया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद मोदी-शाह सत्ता में लौटते हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने किया पलटवार
संजय राउत के इन दावों पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह (राउत) भ्रम में है। उन्होंने कहा, "भाजपा एक पार्टी नहीं, बल्कि परिवार है। जो लोग हमेशा गुटबाजी की राजनीति करते आए हैं, वे पारिवारिक बॉन्ड को नहीं समझ सकते। पीएम मोदी, शाह, योगी आदित्यनाथ,गडकरी, फडणवीस ये सभी भाजपा के परिवार का हिस्सा हैं। हम हमेशा राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करते हैं।"

शिवसेना(यूबीटी) नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संजय राउत के लिए केवल राकांपा-एसपी के प्रमुख शरद पवार ही पहले आते हैं। इसके बाद उनका हित और आखिर में उद्धव ठाकरे आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राउत चाहते हैं तो हम लेख लिख सकते हैं कि कैसे 2019 में वह मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें