फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: मां को याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री के बड़े भाई, बोले- नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनें

Tue, 07 May 2024 01:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सोमाभाई ने मतदान केंद्र के बाहर अपने भाई पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनो भाइयों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी तीसरे चरण के मतदान के दिन अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी मां हीराबेन मोदी स्वर्ग से पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद दे रही होंगी। सोमाभाई मोदी ने बताया कि अन्य लोगों की तरह वह भी अपने भाई को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी हमेशा मतदान करने से पहले अपनी मां से गुजरात के गांधीनगर स्थित उनके आवास में मिलने जाते थे। बता दें कि हीराबेन मोदी का दिसंबर 2022 में निधन हो गया था। मतदान केंद्र के बाहर आंखों में आंसू लेकर सोमाभाई ने कहा, "मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन वह अब भी स्वर्ग से नरेंद्रभाई को अपना आशीर्वाद दे रही होंगी।" 

सोमाभाई ने मतदान केंद्र के बाहर अपने भाई पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनो भाइयों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। पीएम मोदी के भाई ने कहा, "यहां के लोगों की तरह मैं भी चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।" उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और सही पार्टी को मतदान कर सही नेता चुनने की अपील की है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक साक्षात्कार में अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए थे। उन्होंने बताया कि यह पहला ऐसा चुनाव है जहां उन्होंने अपनी मां की अनुपस्थिति में नामांकन भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें