फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ सफाईकर्मियों के कोष में दान किए 21 लाख

Wed, 06 Mar 2019 02:22 PM IST
sapna singla भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pm modi Kumbh
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रूपये कुंभ मेले से जुड़े सफाईकर्मियों के कल्याण संबंधी कोष में बुधवार को दान दिए । प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री  मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रूपये की राशि कुंभ मेला के सफाईकर्मियों के कल्याण कोष में दान में दी । इसमें कहा गया है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उठाये जाने वाले ऐसे कदमों की श्रृंखला में ताजा कदम है । 

विज्ञापन




पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल शांति सम्मान प्राप्त करने के तत्काल बाद उन्होंने इसमें मिली 1.3 करोड़ रूपये की राशि नमामि गंगे मद में देने की घोषणा की थी । इसमें कहा गया है कि हाल ही में मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपहारों की नीलामी से एकत्र 3.40 करोड़ रूपये भी नमामि गंगे योजना के लिये दान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 तक उन्हें मिले तोहफों की नीलामी से प्राप्त 8.33 करोड़ रूपये भी नमामि गंगे मिशन को दान में दिए थे । गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद नरेन्द्र मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रूपये गुजरात सरकार के कर्मचारियों की बेटियों के लिये दिए थे । बहरहाल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिये मंगलवार को मंत्रियों, अधिकारियों और सफाई कर्मियों को बधाई दी ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें