फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अब्बास नकवी ने अजमेर शरीफ में मोदी की तरफ से चढ़ाई चादर

Wed, 06 Mar 2019 01:50 PM IST
अमित मंडल न्यूजडेस्क अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी अजमेर शरीफ में चादर चढाते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई। ये चादर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नकवी को 807वें उर्स के मौके पर चढ़ाने के लिए शांति और सद्भावना की कामना के साथ भेंट की थी। 

विज्ञापन





पहले भी प्रधानमंत्री द्वारा भेंट की गई चादर नकवी अजमेर शरीफ दरगाह में चढ़ाते रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई चादर अजमेर शरीफ में चढ़ाई थी। इससे पहले नकवी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें चादर सौंपी थी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें