फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से कोरोना की चुनौतियों पर की चर्चा

Thu, 09 Apr 2020 09:53 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के नेताओं से चर्चा करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के साथ फोन पर चर्चा की। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने वैश्विक महामारी की वजह से पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा की और इसे रोकने के लिए उठाए गए कदमों को साझा किया। पीएमओ से जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उनके विशेषज्ञ एक-दूसरे से सलाह करेंगे और अपने-अपने अनुभवों को साझा करना निरंतर जारी रखेंगे।

बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने ‘कोविड-19 वैश्विक महामारी’ और इस वजह से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी गहन चर्चा की तथा इस महामारी से निपटने के लिए अपने यहां उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष कोरिया की अपनी यात्रा को गर्मजोशी से याद किया और दोनों देशों के बीच बड़ी तेजी से निरंतर प्रगाढ़ मजबूत होते संबंधों पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें