फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत

Sat, 07 Mar 2026 04:57 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वहां की जनता और सरकार हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि नेपाल के उनके भाई-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि एक करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहेगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा?
नेपाल की जनता और सरकार को सफल और शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर हार्दिक बधाई। अपने नेपाली भाई-बहनों को इतने उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते देखना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण क्षण है। एक करीबी मित्र और पड़ोसी होने के नाते भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें