फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi-Kovind meet: प्रधानमंत्री मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, 24 जुलाई को पूरा हो रहा है कोविंद का कार्यकाल

Wed, 13 Jul 2022 02:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव का प्रचार चल रहा है। 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। इस पद के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। पीएम मोदी मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे और दोनों के बीच विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात का विस्तृत ब्योरा अभी नहीं मिला है। राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 11 दिन बाद 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।  

विज्ञापन

राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर सिर्फ इतना बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बता दें, देश में नए राष्ट्रपति के चुनाव का प्रचार चल रहा है। 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। इस पद के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें