फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बवाल, 'मोदी जी ने भी तो दीपिका को डियर कहा था'

Tue, 14 Jun 2016 09:51 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने जब से बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के 'डियर' कहने पर एतराज जताया, तब से ट्विटर पर मजाक का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अशोक चौधरी के डियर कह कर संबोधित करने के जवाब में स्मृति ने ट्विटर पर उन्हें जवाब दिया, "महिलाओं को डियर कबसे लिखने लगे।" बस तभी से मजाक और चुटकुले जारी हैं और स्मृति इरानी ट्रेंड कर रही हैं।
विज्ञापन

  Dear @smritiirani ji, when will we get New Education policy..?
When will year 2015 end in your calendar..? https://t.co/X20LhUsvCt — Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary) June 14, 2016 @AshokChoudhaary mahilaon ko 'dear' keh ke kab se sambodhit karne lage Ashokji ? — Smriti Z Irani (@smritiirani) June 14, 2016
लोगों ने नरेंद्र मोदी के तीन साल पुराने ट्वीट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्मृति इरानी को याद दिलाया कि महिलाओं को डियर तो मोदी जी भी बोलते हैं। इस ट्वीट में नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को डियर कहकर संबोधित कर रहे हैं और युवाओं को वोटिंग के प्रति जागरुक करने का उनसे आग्रह कर रहे हैं। 

हलांकि नरेंद्र मोदी ने ये ट्वीट तब किया था जब वो प्रधानमंत्री नहीं बने थे। लोग स्मृति इरानी को सलाह दे रहे हैं कि किसी को औपचारिक पत्र लिखते समय डियर लिखने का रिवाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युजर्स ने ट्विटर पर स्मृति इरानी की जमकर खिंचाई की

- फोटो : BBC
@Saurabh_arora10 ने लिखा, "स्मृति इरानी, मित्रों शब्द से इतनी प्रभावित हैं कि डियर शब्द उन्हें अपमानजनक लगा।"

@PratCuba ने लिखा, "स्मृति इरानी रोज-रोज अपने आपको अपमानित करने के नए-नए तरीके बताती हैं।"

@rameshsrivats ट्विटर पर फरमाते हैं, "स्मृति इरानी राजनीति की सलमान खान हैं। सबसे ज्यादा मनोरंजक। खूब लडती हैं और डियर सुनना नापसंद करती हैं।"

@DesiNoir_ लिखते हैं, "स्मृति इरानी को चर्चा में रहने की आदत ऐसी पड गई है कि वो गाहे बगाहे ऐसी बातें करके खुद को खबरों में रखना चाहती हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें