फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- कर्नाटक में येदियुरप्पा होंगे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार

Sun, 04 Feb 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के बंगलूरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार का सत्ता से जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ही बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 'कांग्रेस कर्नाटक में एग्जिट गेट पर खड़ी है। जल्द ही यहां की जनता कांग्रेस से मुक्त होगी। आने वाले चुनाव में राज्य के लोग कांग्रेस के कल्चर से मुक्त होंगे। क्योंकि इस कल्चर की अब देश को जरुरत नहीं।'
 
 उन्होंने आगे कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब राज्य की सत्ता से दूर नहीं। कर्नाटक की बीजेपी सरकर राज्य को प्रगति पथ पर ले जाएगी। हमारी सरकार कर्नाटक में 21वीं शताब्दी के हिसाब से इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो, शिक्षा, स्वास्थ्य लाएगी।'
विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा 'हमारी सरकार कर्नाटक को 2 लाख करोड़ रुपए दे रही है। बंगलूरू में रेल नेटवर्क के सुधारे के लिए 17 हजार करोड़ रुपए सुनिश्चित किए गए हैं। जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।'  

बजट पर मोदी ने कहा 'गांव और कृषि के क्षेत्र में साढ़े चौदह लाख रुपये का रिकॉर्ड आवंटन इस बार के बजट में किया गया है। 51 लाख नए घर, 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें, लगभग 2 करोड़ शौचालय, पौने दो करोड़ घरों में बिजली, इसका सीधा लाभ देश के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें