फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर मोदी का हमला, 'मैं उस अवाम से बात करना चाहता हूं जो आतंकियों के लिए भाषण पढ़ती है'

Sun, 25 Sep 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Modi
विज्ञापन
कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के कोझिकोड में जनसभा को संबोधित रहे थ्‍ाे। पीएम यहां बीजेपी की कार्यपरिषद की बैठक में भी भ्‍ााग लेंगे। 
विज्ञापन


जनसभा में पीएम ने कहीं ये अहम बातें 

जनसभा को संबोधित करने कोझिकोड पहुंचे पीएम मोदी
कोझिकोड में जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे मोदी
  मंच पर अमित शाह और वरिष्ठ बीजेपी नेता भी मौजूद
  पीएम मोदी ने मंच से मल्याली भाषा में जनता का अभिवादन किया है
  गॉड्स ओन कंट्री में पवित्रा का भाव उत्पन्न होता है
खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान मैनें केरल के लोगों से मुलाकात की
विदेश में केरल के लोगों की तारीफ सुनकर गर्व महसूस होता है
तीन महापुरुषों ने देश के लोगों को प्रभावित किया इनमें महात्मा गांधी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और राम मनोहर लोहिया शामिल हैं। जब एनडीए के सदस्यों ने मुझे नेता के तौर पर चुना तब मैने कहा था कि हमारी सरकार किसानों को समर्पित है तो वह बात महापुरुषों के चिंतन से प्रभावित थी
50 वर्ष पूर्व किसी ने नहीं सोचा था कि बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, इसमें केरल के बीजेपी कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है
किसान हो या कारोबारी हो केंद्र सरकार हर किसी को सहायता देने के लिए कार्य कर रही है
एशिया के सभी देश 21वीं सदी एशिया की बने इसके लिए प्रयासरत है 
एक देश एशिया में ऐसा है जो इसमें बाधा बन रहा है और हर तरफ खून खराबे में योगदान दे रहा है  Hindustan na kabhi aatankwaad ke saamne jhuka hai, aur na kabhi jhukega: PM Modi in Calicut. pic.twitter.com/oCms8HgJ85 — ANI (@ANI_news) September 24, 2016
विज्ञापन


एशिया में जहां भी आतंक बढ़ रहा है सबकी उंगली उसी देश की ओर उठ रही है 
चाहे वह अफगानिस्तान हो या बांग्लादेश सभी जगह आतंक को प्रोत्साहन एक ही देश दे रहा है
केरल के लोग आतंकवाद को भलि-भांति जानते हैं जब केरल की नर्स बेटियों को उठा ले गए थे,तब केंद्र सरकार ने पहल करते हुए खाड़ी देशों में बात कर उन्हें घर पहुंचाया था Terrorism is the enemy of humanity. We need to join our hands to defeat terrorism: PM Modi in Calicut. pic.twitter.com/X9scP5zSKb — ANI (@ANI_news) September 24, 2016


आतंकवाद मानवता का दुश्मन है उसके आगे भारत न झुका है और न झुकेगा
विज्ञापन

भारत इसे कभी नहीं भूलेगा 

Modi
कश्मीर को लेकर आक्रोष है उड़ी में पड़ोसी राज्य से प्रायोजित आतंकियों के कारण देश के 18 जवादों को अपनी जान गवानी पड़ी। भारत इसे कभी नहीं भूलेगा  पिछले कुछ महीनों में इन फिदायिन हमलावरों ने देश को तहस नहस करने के 17 प्रयास किए,लेकिन जांबाज सैनिकों ने 110 आतंकियों को मौत के घाट उतार कर उन्हें कामयाब नहीं होने दिया We are exporting engineers all over the world, whereas Pakistan is exporting terrorists in entire world: PM Narendra Modi pic.twitter.com/PflKT0CmAO — ANI (@ANI_news) September 24, 2016

देशवासियों हमारे जवान इस लड़ाई को जीतते चले गए हैं, जवानों की शक्ति देश का मनोबल होता है इसी कारण हमारी सेना सर्वश्रेष्ठ है
मैं सीधे-सीधे पाकिस्तान की आवाम से बात करना चाहता हूं जहां के नेता आतंकियों के लिए भाषण पढ़ते हैं
1947 से पहले आप पाकिस्तानियों के पूर्वज भी इसी धरती को पूजते थे
पाकिस्तान की आवाम अपने नेताओं से पूछे कि आपके पास पीओके है,पूर्वी पाकिस्तान जो बांग्लादेश है को नहीं संभाल सके कश्मीर के पीछे पड़े है  A day will come when people of Pakistan will go against its own Govt to fight terrorism: PM Narendra Modi pic.twitter.com/02n2f7Arsa — ANI (@ANI_news) September 24, 2016

पाक जनता कारण पूछे क्यों भारत सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कर रहा है और आप आतंकी
लड़ाई लड़नी है तो गरीबी से लड़ते हैं आप अपने देश की खत्म करो, हम अपने देश की देखते हैं कौन जीतता है ये लड़ाई
बेरोजगारी, अशिक्षा से लड़ते हैं देखते हैं देखते हैं कौन जीतता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें