फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए 'कीचड़' उछाल रहा भारतः पाकिस्तान

Sun, 25 Sep 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Essel Group
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उड़ी हमले को लेकर लगाए गए भारत के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत घाटी में सुरक्षा बलों द्वारा कश्मीरी लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


उड़ी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत पाकिस्तान को दुनिया से अलग-थलग करने के लिए लगातार प्रयास करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 'मैं स्वयं इसके लिए प्रयास करूंगा।'

पाकिस्तान की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और वहां के नेताओं पर जमकर निशाना साधा था। मोदी ने कहा था कि 18 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग थलग किया जाएगा। 
विज्ञापन

कश्मीरियों पर जुल्म का आरोप

- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत का शीर्ष नेतृत्व एक सोचे समझे अभियान के तहत भड़काऊ भाषणों और आधारहीन आरोपों के जरिए पाकिस्तान पर कीचड़ उछाल रहा है।'

जकारिया ने कहा कि शीर्ष स्तर पर इस तरह का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। जकारिया ने एक बार फिर दोहराया कि भारतीय सुरक्षा बल मासूम और निहत्थे कश्मीरियों सहित महिलाओं और बच्चों पर जुल्म ढाते हैं।

 
विज्ञापन

आतंक को बढ़ावा देने का आरोप

- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में जुल्म की घटनाएं बढ़ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन को देखा है। साथ ही यूनाइटेड नेशंस और इस्लामिक को-ऑपरेशन ने इस पर गहरी चिंता चताई है। 

जकारिया ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के अधिकारी और इंटेलिजेंस ऑपरेटिव कूलभूषण यादव ने पूछताछ में साफ कर दिया है कि भारत, पाकिस्तान के कई हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को प्रायोजित कर रहा है। इसमें बलूचिस्तान और संघीय ढांचे के आदिवासी इलाके भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें