प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। पीएम ने इस दौरान यूरोपीय और वैश्विक स्तर पर मजबूत नेतृत्व प्रदान करने में चांसलर मर्केल की लंबे समय से चली आ रही भूमिका की सराहना की।
पीएम मोदी ने भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए भी धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी को लेकर चर्चा की। इसके अलावे दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों और विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संबंधों पर चर्चा की।