फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की मौत पर पीएम मोदी ने किया छोटे भाई को फोन

Thu, 08 Sep 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : pti
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी निकुंज को हार्ट की बीमारी थी और वह 41 साल की थीं। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, पिछले 8-9 सालों से वह बीमार थीं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'अहमदाबाद मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, नरेद्र मोदी जब जी 20 समिट में हिस्सा लेकर चीन से भारत वापस लौटे तो उन्हें भतीजी के अस्पताल में भर्ती होने की  खबर मिली। पीएम ने सबसे पहले भारत आते ही भतीजी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।  भतीजी की गंभीर स्थिति की वह लगातार फोन से जानकारी लेते रहे। 

  
 
विज्ञापन

 किराए के घर में रहती थीं भतीजी

मोदी परिवार
पीएम के भाई प्रहलाद मोदी ने बताया, 'नरेंद्र भाई ने चीन से वापस आते ही निकुंज की हालत के बारे में पूछा। अंतिम संस्कार के बाद भी भाई ने फोन कर इससे जुड़े सभी जरूरी काम पूरे करने को कहा।'

निकुंजबेन मध्य प्रदेश के भोपाल में परिवार के साथ किराए के घर में रहती थीं। परिवार में उनके पति और दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि निकुंजबेन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पति एक प्राइवेट फर्म में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करते हैं और निकुंज सिलाई और बच्चों को पढ़ाकर घर चलाने में मदद करती थीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें