फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान बदला और बदल गई पाक टीम की 'किस्मत', रिकॉर्ड भी बनाया

Thu, 08 Sep 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sharjeel Khan - फोटो : Reuters
विज्ञापन
कप्तान बदलने के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की किस्मत भी बदल गई। वनडे सीरीज 1-4 से गंवाने के बाद टी-20 में नए कप्तान के साथ मैदान पर पाक टीम उतरी और सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना लिया।
विज्ञापन


पाक उन चंद टीमों में से है जिसके पास एक समय में 3-3 अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। टेस्ट में टीम की कमान मिस्बाह-उल-हक के पास है तो वनडे के कप्तान अजहर अली हैं। लेकिन फटाफट क्रिकेट यानि टी-20 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने पाक टीम की अगुवाई की। खास बात यह है कि सरफराज का बतौर कप्तान यह पहला टी-20 मैच था जिसमें उनको जीत मिली।

5 मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों शुरुआती 4 मैच हारने के बाद पाकिस्तान पर सीरीज में सूपड़ा साफ होने का डर बना हुआ था लेकिन इसी सरफराज अहमद ने लाजवाब पारी खेलकर अपनी टीम को क्लीन स्वीप से बचा लिया। अब इन्हीं सरफराज की अगुवाई में पाक टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलने उतरी तो टीम का मिजाज बदला हुआ था। मैनचेस्टर में खेले गए टी-20 मैच में इंग्लैंड को हराते हुए इस खेल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।
विज्ञापन


रिकॉर्ड जीत के साथ ही पाक ने टी-20 सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया। इस जीत के साथ ही पाक टीम ने अपना दौरा खत्म किया। उसका यह दौरा ऐतिहासिक रहा क्योंकि टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म कराने के बाद टेस्ट इतिहास में पहली बार नंबर वन टीम बनी। इसके बाद अंतिम वनडे में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया। फिर टी-20 में यही रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

इमाद वसीम बने पाक के दूसरे सबसे 'कंजूस' गेंदबाज

सरफराज अहमद - फोटो : Reuters
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेले गए टी-20 मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। पाक गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मेजबान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।

पाक के तेज गेंदबाज इमाद वसीम ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर के अपने स्पैल में सिर्फ 17 रन दिए, साथ ही 2 विकेट भी झटके। इमाद पाक के ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर डालने के बाद सबसे कम रन दिए हैं। उनसे कम रन देने का पाक रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है जिन्होंने 4 ओवर में 15 रन दिए थे। ओपनर एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए।

इंग्लैंड से मिले 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम ने शानदार अंदाज में आगाज करते हुए 5 ओवर पहले ही जीत हासिल कर ली। पाक टीम के लिए श्रेजिल खान और खालिद लतीफ ने 11.1 ओवर में 107 रनों की साझेदारी कर बड़ी जीत की नींव रख दी। दोनों ने 59-59 रनों की पारी खेली। हालांकि श्रेजिल 36 गेंदों में 59 रन बनाने के बाद आउट हो गए। लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाज इसके बाद और कोई विकेट नहीं ले सके। खालिद (नाबाद 59) ने बाबर आजम (नाबाद 15) के साथ अविजित 32 रनों की साझेदारी कर टीम को 9 विकेट से हरा दिया।


दोनों टीमों के बीच यही एकमात्र टी-20 मैच खेला जाना था जिसमें पाक 9 विकेट से विजयी रहा। पाक की टी-20 क्रिकेट में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। इससे पहले 3 बार पाक ने 8-8 विकेट से जीत हासिल की थी। लेकिन अब उसने 9 विकेट से जीतकर रिकॉर्ड बना दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें