फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिया भरोसा: ब्रेस्ट कैंसर की नई दवा को मंजूरी जल्द, रिटायर्ड ले. जन. हुड्डा को किया फोन

Sat, 18 Dec 2021 11:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

शनिवार दोपहर सुषमा हुड्डा ने ट्वीट किया था कि वह प्रधानमंत्री से 'बड़ी उम्मीद के साथ' दखल देने और भारतीय बाजार के लिए ड्रग 'ट्रोडेलवी' की जल्द से जल्द मंजूरी और खरीद सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रही हैं, क्योंकि यह दवा उन्हें और उनके जैसे कई अन्य लोगों के जीवन की आस बढ़ाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा को फोन कर आश्वस्त किया कि कैंसर की एक नई दवा और उसकी खरीदी को जल्द मंजूरी दी जाएगी। हुड्डा और उनकी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित बहन सुषमा हुड्डा ने इस दवा को जल्द मंजूरी देने के लिए ट्विटर के माध्यम से पीएम मोदी से गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर सुषमा हुड्डा ने ट्वीट किया था कि वह प्रधानमंत्री से 'बड़ी उम्मीद के साथ' दखल देने और भारतीय बाजार के लिए ड्रग 'ट्रोडेलवी' (Trodelvy) की जल्द से जल्द मंजूरी और खरीद सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रही हैं, क्योंकि यह दवा उन्हें और उनके जैसे कई अन्य लोगों के जीवन की आस बढ़ाएगी।

इसके बाद अपनी बहन के ट्वीट को उद्धृत करते हुए पूर्व ले. जनरल हुड्डा ने ट्वीट किया था, 'सुषमा हुड्डा मेरी बहन है और वह कई सालों से कैंसर की मरीज है और उम्मीद कम है। भावनाओं पर काबू रखते हुए आग्रह करता हूं कि नई दवा ट्रोडेलवी को मंजूरी देने से उसके जैसे कई मरीजों को राहत मिल सकती है।' 
विज्ञापन


इसके कुछ घंटे बाद हुड्डा ने ट्वीट कर बताया कि 'मुझे प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया। मैंने पीएम मोदी से बात की। उन्होंने बहन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। मैं उनके फोन करने से बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पीएम ने कहा कि मामले को देखा जाएगा। मुझे एक भारतीय होने और पीएम के निजी दखल पर भी गर्व है।'

सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त उत्तरी कमान के जीओसी थे हुड्डा
ले. जनरल हुड्डा 2016 में की गई पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग थे। 2019 में कांग्रेस द्वारा देश की सुरक्षा पर तैयार कराए गए दृष्टि पत्र की समिति के भी प्रमुख रहे थे। 

कर्नल करमवीर सिंह की पत्नी हैं सुषमा हुड्डा
शनिवार दोपहर ट्विटर पर पोस्ट अपनी विस्तृत अपील में सुषमा हुड्डा ने कहा कि 'मैं आपको इस देश के नागरिक के रूप में लिख रही हूं, मुझे और मेरे जैसी हजारों अन्य कैंसर पीड़ित महिलाओं का जीवन बचाने के लिए आपकी मदद की जरूरत है।'  सुषमा हुड्डा ने लिखा कि वह 68 वर्ष की हैं और सेवानिवृत्त वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कर्नल करमवीर सिंह की पत्नी है। दिल्ली के सैन्य अस्पताल में इलाज करा रही हैं। 

एफडीए ने दी है ट्रोडेलवी को मंजूरी
सुषमा हुड्डा ने कहा कि ' मुझे ट्रिपल निगेटिव मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर है। इसके उपचार के विकल्प बहुत सीमित हैं, लेकिन अब हमारे लिए आशा है क्योंकि अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने पहली पंक्ति के उपचार के रूप में परीक्षण किया है और अप्रैल 2021 में ट्रोडली नामक एक नई दवा को मंजूरी दी है। यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने भी इस दवा को नवंबर 2021 में मंजूरी दे दी है। मैं आपसे अपने दिल में बड़ी उम्मीद के साथ अनुरोध करती हूं कि क्या आप भारतीय बाजार के लिए इस दवा की मंजूरी और खरीद में तेजी ला सकते हैं और मुझे और कई अन्य लोगों को जीवन की आस प्रदान कर सकते हैं, जिन्होंने इलाज के अन्य सभी विकल्पों को समाप्त कर दिया है।' 

उन्होंने कहा कि भारतीय नियामक डीसीजीएल द्वारा मंजूरी देने और इसके सेना के अस्पताल में पहुंचने में कई महीने लग सकते हैं और कई लोगों की जान जा सकती है, जिन्हें केवल आपके हस्तक्षेप से बचाया जा सकता है। सुषमा हुड्डा ने कहा, 'मैं इसे सिस्टम और खासकर आप पर विश्वास और जल्द जवाब की बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ यह लिख रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें