फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक: ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर हुई चर्चा

Sat, 18 Dec 2021 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक की मेजबानी करेंगे। इसमें पांच देशों तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। यह बैठक 18 से 20 दिसंबर तक चलने वाली है।
विज्ञापन
एस. जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ताजिकिस्तान से कहा कि कोरोना के दौरान हमारा एक-दूसरे का समर्थन बहुत अच्छा था। हम दुनिया को भारत में बनी वैक्सीन मुहैया कराकर बहुत खुश हैं। दरअसल, भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता नई दिल्ली में शुरू होनी है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अब हम अपने वैक्सीन प्रमाण-पत्रों की मान्यता के माध्यम से भारत और ताजिकिस्तान के बीच आसान यात्रा की उम्मीद करते हैं। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान जयशंकर ने ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से कहा कि जब हम इन 30 सालों को पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमारे द्विपक्षीय सहयोग में बहुत अच्छी प्रगति हुई है। वहीं, जयशंकर रविवार को दिल्ली में भारत-मध्य एशियाई वार्ता की तीसरी बैठक की मेजबानी करेंगे। तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान के विदेश मंत्री बैठक में भाग लेंगे।

अफगानिस्तान के घटनाक्रम को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम अफगानिस्तान के घटनाक्रम को लेकर बहुत चिंतित हैं। नवंबर में हुई क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में ताजिकिस्तान सुरक्षा परिषद के सचिव की भागीदारी की जितनी सराहना की जाए कम है। इस बीच तीन दिवसीय भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता शनिवार से शुरू हो गई। वार्ता का मकसद दोनों पक्षों के बीच करोबार, संपर्क और विकास सहयोग को और मजबूत करना है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक की मेजबानी करेंगे। इसमें पांच देशों तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। यह बैठक 18 से 20 दिसंबर तक चलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें