फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: विमान हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर के घर छाया मातम, दो बच्चों के पिता थे पायलट

Mon, 30 Jan 2023 12:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 ने शनिवार सुबह ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ा भरी थी। कुछ देर बाद ये दोनों विमान आपस में टकरा गए, जिससे दोनों में आग लग गई।
विज्ञापन
Funeral of Wg Cdr Hanumanth Rao Sarathi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में हुए फाइटर प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी के आवास पर मातम छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पायलट सारथी का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर उनके घर गणेशपुर लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि 35 वर्षीय विंग कमांडर सारथी के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन साल की बेटी व एक साल का बेटा है। इसके अलावा वह सैनिक परिवार से आते हैं। सारथी के पिता रेवांसिद्दप्पा सारथी सेना के मानद कैप्टन रह चुके हैं तो वहीं भाई प्रवीण सारथी सेवारत ग्रुप कैप्टन हैं। 

सुखोई और मिराज में हुई थी टक्कर
दरअसल, सेना के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 ने शनिवार सुबह ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ा भरी थी। कुछ देर बाद ये दोनों विमान आपस में टकरा गए, जिससे दोनों में आग लग गई। हादसे के बाद विमान मुरैना के पहाड़गढ़ में गिरे, वहीं एक विमान का कुछ हिस्सा घटना स्थल से करीब 75 किमी दूर भरतपुर में गिरा। इससे पहले सुखोई में सवार दोनों पायलट इजेक्ट कर बाहर निकल गए, लेकिन मिराज में सवार विंग कमांडर हनुमंथ राव सारथी की मौत हो गई। सुखोई से इजेक्ट हुए दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर को दी अंतिम विदाई
भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी को अंतिम विदाई दी। वहीं भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा कि सेना वीर वायु योद्धा के परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है। हनुमंत एक उच्च योग्य और निपुण मिराज पायलट और एक उत्कृष्ट लड़ाकू प्रशिक्षक भी थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें