डॉ. मिश्र ने वैश्विक स्तरीय अहमदाबाद-धोलेरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को समय पर पूरा करने को लेकर निर्देश दिए। साथ ही धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में डॉ. मिश्र ने हवाईअड्डे की प्रगति की भी समीक्षा की। यहां कार्गो संचालन अक्तूबर 2025 तक शुरू हो जाएगा।
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्र ने सोमवार को गुजरात के धोलेरा और लोथल में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के औद्योगिक और आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से प्रेरित हैं। अहमदाबाद-धोलेरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्र ने कहा कि इस परियोजना के तैयार हो जाने से दोनों शहरों की यात्रा के दौरान 45 मिनट का समय बचेगा।
विज्ञापन
डॉ. मिश्र ने वैश्विक स्तरीय अहमदाबाद-धोलेरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को समय पर पूरा करने को लेकर निर्देश दिए। साथ ही धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में डॉ. मिश्र ने हवाईअड्डे की प्रगति की भी समीक्षा की। यहां कार्गो संचालन अक्तूबर 2025 तक शुरू हो जाएगा।
उन्होंने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन (फैब) परियोजना का भी जायजा लिया। यह परियोजना घरेलू चिप निर्माण में एक प्रमुख पहल है। डॉ. मिश्र ने धोलेरा इंडस्ट्रियल सिटी डेवलपमेंट लि. (डीआईसीडीएल) की ओर से विकसित परियोजनाओं, स्कूलों, अस्पतालों और आवासीय परिसरों का भी दौरा किया। उन्होंने डीआईसीडीएल, डीआईएसीएल, एनएचएआई, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की।
गहन शोध पर दिया जोर
डॉ. मिश्र ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएमएचसी को भारत के शानदार समुद्री अतीत से प्रेरित होकर काम करने, गहन शोध, अकादमिक सहयोग और आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध करने पर जोर दिया।