फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदा ब्लास्ट: NIA जांच की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर, इस हफ्ते हो सकती है सुनवाई

Tue, 26 Apr 2022 02:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मालदा के कालियाचक विस्फोट मामले में एनआईए जांच की मांग को लेकर एक वकील ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है।
विज्ञापन
मालदा ब्लास्ट केस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा के कालियाचक विस्फोट मामले में एनआईए जांच की मांग को लेकर एक वकील ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। इस मामले को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने स्वीकार कर लिया है और इस पर इस सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। बता दें कि मालदा के कालियाचक में एक बच्चे ने गलती से बम उठा लिया था जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ जिसमें वहां मौजूद पांच बच्चे भी घायल हो गए।

विज्ञापन

 
क्या है मामला

यह धमाका निखिल साहा नाम के स्थानीय निवासी के घर के बिलकुल पीछे हुआ, जहां  कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल खेलते बच्चों के इस समूह में एक बच्चे ने बम को गेंद समझकर जैसे ही उठाया बम में विस्फोट हो गया।

अब तक पांच लोग गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती ने बताया इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो कि स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल और मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की हालत स्थिर है। एक बम निरोधक दस्ता एक स्थानीय मस्जिद के पास एक पेड़ के नीचे पाए गए कच्चे बमों को डिफ्यूज कर रहा है और यह पता लगाने के लिए इलाके को स्कैन कर रहा है कि क्या आसपास में ऐसे और भी विस्फोटक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें