फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चीन के लिए जासूसी के शक में पकड़ा गया था कबूतर, आठ माह बाद किया गया रिहा

Wed, 31 Jan 2024 03:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: चीन के लिए जासूसी के शक में आठ महीने पहले पकड़े गए कबूतर को रिहा कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पक्षी ताइवान से उड़कर भारत आया था। 
विज्ञापन
कबूतर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक कबूतर को आठ महीने के बाद रिहा किया गया है। इसे चीन के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अस्पताल ने मांगी पक्षी रिहा करने की अनुमति
अधिकारी ने बताया कि परेल इलाके के सकरबाई दिनशॉ पेटिट अस्पताल ने सोमवार को पुलिस से पक्षी को रिहा करने की अनुमति मांगी। जिसके बाद मंगलवार को उसे आजाद कर दिया गया।  

आरसीएफ पुलिस ने पकड़ा था कबूतर
राष्ट्रीय कैमिकल एंड फर्टिलाइजर पुलिस (आरसीएफ) ने कबूतर को पिछले साल मई में उपनगरीय चेंबूर के पीर पाउ जेट्टी से पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, इस कबूतर के पैर में दो छल्ले थे। एक तांबे का और दूसरा एल्यूमीनियम का था। उसके पंखों के नीचे चीनी भाषा में संदेश लिखे थे। 

ताइवान से उड़कर आया था भारत
आरसीएफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन, जांच पूरी होने के बाद जासूसी का आरोप हटा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि यह कबूतर ताइवान में एक समारोह में खुले पानी में दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान उड़कर वह ताइपे से मुंबई पहुंच गया। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कबूतर को छोड़ने की अनुमति दी। जिसके बाद अस्पताल ने उसे मुक्त कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें