फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: अहमदाबाद और मुंबई के बीच नहीं चलेगी जापानी बुलेट ट्रेन? जानें इस दावे पर क्या बोली सरकार

Mon, 14 Jul 2025 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Bullet Train: केंद्र सरकार ने साफ किया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना बंद नहीं हुई है। पीआईबी ने उन खबरों को भ्रामक बताया, जिनमें कहा गया था कि इस मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन की जगह वंदे भारत ट्रेन चलेगी। सरकार ने कहा कि 508 किमी लंबा कॉरिडोर जापानी शिंकानसेन तकनीक से तय योजना के अनुसार बन रहा है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने सोमवार को कहा कि कुछ मीडिया खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में यह भ्रामक दावा किया गया है कि जापानी बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन


पीआईबी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुछ लेखों और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। यह एक गुमराह करने वाला दावा है। रेल मंत्रालय ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा ने मकोका कानून में बदलाव को दी मंजूरी, अब ड्रग तस्करों पर भी लागू होगा सख्त कानून
विज्ञापन


सरकार ने यह तथ्य तब सामने रखा, जब कुछ खबरों में कहा गया कि इस मार्ग पर जापानी बुलेट ट्रेन की जगह अब देश में बनी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। पीआईबी ने बताया, भारत और जापान के रणनीतिक सहयोग की भावना के तहत जापान सरकार ने इस परियोजना के लिए अगली पीढ़ी की ई10 शिंकानसेन ट्रेनें देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

 

भारत सरकार की नोडल एजेंसी ने आगे कहा, पूरा 508 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जापानी शिंकानसेन तकनीक से बनाया जा रहा है, जो गति, सुरक्षा और विश्वसनीयता के नए मानक तय करेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें