फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: 'पहचान के लिए पहले दिखाई गई थी फोटो', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 15 Oct 2024 10:50 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश

सार

Mumbai: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने दावा  किया है कि आरोपी को बाबा सिद्दीकी की फोटो और बैनर फोटो दी गई और बताया गया कि यही टारगेट है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को बाबा सिद्दीकी की फोटो और बैनर फोटो दी गई और बताया गया कि यही टारगेट है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि घटना से 25 दिन पहले घर और ऑफिस के बाहर आरोपियों के द्वारा रेकी भी की गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

 

मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बहराइच से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान हरीश कुमार बालकराम (23 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरीश की महाराष्ट्र के पुणे में स्क्रैप की दुकान थी और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार धर्मराज कश्यप और फरार आरोपी शिवकुमार, हरीश की दुकान पर ही काम करते थे। 

शूटर्स को कराए जाते थे पैसे और हथियार मुहैया 
पुलिस का कहना है कि हरीश ने ही कुछ दिनों पहले दोनों को नए मोबाइल फोन दिए थे। पुलिस का मानना है कि हरीश को घटना के बारे में पहले से ही सबकुछ जानकारी थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें शक है कि हरीश भी साजिश का हिस्सा है और उसने ही शूटर्स को पैसे और अन्य मदद पहुंचाई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन


पटियाला जेल में रची गई थी साजिश?
पंजाब पुलिस को खुफिया इनपुट मिला है कि महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पटियाला जेल में रची गई थी। लॉरेंस के गुर्गे ने जेल में ही जालंधर के आरोपी जीशान अख्तर को बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी थी। जीशान ने सुपारी लेने के बाद विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के एक सदस्य को पूरी प्लानिंग भी समझाई थी। पंजाब पुलिस इसकी आगे की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जालंधर में ही जीशान को फंड उपलब्ध कराया गया था। जेल से बाहर निकलते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गया था। बता दें आरोपी जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर के गांव शकर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें