फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जुलाई से हड़ताल पर रहेंगे देश भर में पेट्रोल पंप संचालक

Tue, 04 Jul 2017 05:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी तैयारी के बगैर देश भर में पेट्रोल एवं डीजल के दाम हर रोज बदलने की प्रणाली लागू करने के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों ने आगामी पांच जुलाई को तेल विपणन कंपनियों से ईंधन की खरीद नहीं करने तथा 12 जुलाई को ईंधन न तो खरीदने और न ही बेचने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एआईपीडीए) के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि बीते 17 दिनों में हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे हैं, इस वजह से छोटे डीलरों को 400 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीलरों का कमीशन का बचाव किया जाए। इसके साथ ही संगठन ने शत-प्रतिशत पंपों के ऑटोमेशन की मांग की है।      

बंसल के मुताबिक आगामी पांच जुलाई को कोई भी पंप संचालक सरकारी तेल कंपनी के डिपो से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदेंगे। पंप में जितना ईंधन होगा, उसे बेच कर पंप बंद कर देंगे। इसके बाद 12 जुलाई को पेट्रोल पंप संचालक न तो ईंधन खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें