फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना सांसद हिरासत में

Sat, 23 Sep 2017 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिवसेना कार्यकर्ता - फोटो : फोटो क्रेडिट- ANI
विज्ञापन
मुंबई में शिव सेना सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। ये लोग पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ शनिवार (23 सितंबर) को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल के दाम अब नीचे आने शुरू भी हो गए हैं। प्रधान ने कहा कि सभी राज्यों को देखना चाहिए कि अब आम जनता पर इसका बोझ ना पड़े।
विज्ञापन


शिवसेना इससे पहले भी पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकी है। शिव सेना की तरफ से कहा गया था कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर सबके ऊपर पढ़ता है। शिवसेना एलपीची सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर भी बीजेपी पर निशाना साध चुका है।
यह भी पढ़ें: तेल की कीमतें नहीं घटाएगी सरकार, जेटली बोले- कमाई नहीं होगी तो पैसा कहां से आएगा

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा था कि पीएम मोदी बुलेट ट्रेन खरीदकर अपने सपने पूरे करने में लगे हैं लेकिन आम आदमी अपने दो पहिया के लिए दो लीटर पेट्रोल भी नहीं खरीद सकता।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों ने भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किए। जिसपर सरकार ने कहा था कि अमेरिका में आए तूफान की वजह से ऐसा हो रहा है जो कि आने वाले दिनों में खुद ठीक हो जाएगा। लोग पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंदर लाने की भी मांग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इससे दोनों सस्ते हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें