फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल HC में याचिका: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए तय हों नियम, पूरी सड़क न हो अवरुद्ध

Tue, 20 Sep 2022 10:50 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

याचिका में दलील दी गई है कि यात्रा जिस तरीके से की जा रही है उसने वाहनों के खुले आवागमन और आम आदमी के आने-जाने को बाधित किया है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर राज्य सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी सड़क को अवरूद्ध नहीं करे। पीआईएल में यात्रा के मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती पर होने वाला खर्च भी कांग्रेस से लेने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। जनहित याचिका के जरिए यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि वायनाड सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही यात्रा सड़क के सिर्फ आधे हिस्से पर हो और सड़क के बाकी हिस्से को वाहनों की मुक्त रूप से आवाजाही के लिए खाली रखा जाए।

विज्ञापन


अधिवक्ता विजयन के. द्वारा दायर याचिका मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार और न्यायमूर्ति शाजी पी चाले की पीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को सुनवाई होने के लिए सूचीबद्ध की गई। कांग्रेस की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई थी। यह 150 दिनों में 3,750 किमी की दूरी तय कर कश्मीर पहुंचेगी। याचिका में कांग्रेस, राहुल गांधी, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के. सुधाकरन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन को पक्षकार भी बनाया गया है।

याचिका में दलील दी गई है कि यात्रा जिस तरीके से की जा रही है उसने वाहनों के खुले आवागमन और आम आदमी के आने-जाने को बाधित किया है और जिन इलाकों से यह यात्रा गुजर रही है वहां आम आदमी का जीवन ठहर सा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें