फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Employees Promotion: केंद्रीय मंत्री बोले- सरकार ने आठ हजार सरकारी कर्मचारियों को दी पदोन्नति, आदेश भी जारी

Fri, 01 Jul 2022 09:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह ने ट्वीट करते हुए आठ हजार सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सरकार ने कुल 8,089 कर्मियों पदोन्नत किया है। 
विज्ञापन
Dr. Jitendra Singh - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कार्मिक मंत्रालय ने तीन अहम सचिवालय सेवाओं से जुड़े 8,000 सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। सिंह ने कहा कि इन कर्मचारियों की पदोन्नति से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पदोन्नत किए गए अधिकारियों में केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस), केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा (सीएसएसएस) और केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) के कर्मचारी शामिल हैं। सिंह ने कहा, ये तीनों सेवाएं केंद्रीय सचिवालय प्रशासन की रीढ़ हैं। 

सरकारी कर्मचारियों को बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त होते देखना अच्छा अनुभव नहीं है। सिंह ने ट्वीट करते हुए आठ हजार सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सरकार ने कुल 8,089 कर्मियों पदोन्नत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें