फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बिजली काटे जाने का विरोध कर रहे शख्स ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Wed, 17 Feb 2021 09:20 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
केरल में शख्स ने खुद को जलाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल के तिरुवनंतपुरम के पास 39 वर्षीय शख्स की जलने के कारण मौत हो गई। एक दिन पहले उन्होंने अपने घर की बिजली का कनेक्शन काटे जाने के विरोध में कथित रूप से खुद को आग लगा ली थी। यह संदिग्ध रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता का मामला है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नेय्यात्तिनकारा के निवासी सनील ने मंगलवार रात को खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली थी। उनकी आज सुबह शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सनील एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने डॉक्टरों को बिजली का कनेक्शन काटे जाने के मसले के बारे में बताया था।

पुलिस ने कहा, 'हमें अन्य तथ्यों को भी सत्यापित करने की जरूरत है।'

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पीड़ित के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा केरल राज्य बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर कथित रूप से दबाव डालने के बाद उनके घर की बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था।
विज्ञापन


सनील ने पिछले साल दिसंबर में स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें