फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कू एप' पर राज्यवर्धन सिंह राठौर, कहा- जब दिल में भारत सबसे ऊपर तो एप में क्यों नहीं

Wed, 17 Feb 2021 09:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
विज्ञापन

मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म 'कू एप' की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। भारत सरकार के मंत्री और सांसद धीरे-धीरे कू एप पर अकाउंट बना रहे हैं। अब इस श्रंखला में सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का नाम भी शामिल हो गया है। ओलंपिक पदक विजेता राठौर ने बुधवार को 'कू एप' के बारे में ट्वीट किया।

विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट करते हुए अपने फॉलोअर्स से 'कू एप' पर आने की अपील की। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, 'जब दिल में भारत है तो एप क्यों नहीं'। इस ट्वीट में उन्होंने 'कू एप' पर की गई एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें वह ओलंपिक पदक जीतने के बाद तिरंगा लहराते दिख रहे हैं।



बता दें कि कू एप के ट्विटर हैंडल से  राज्यवर्धन सिंह राठौर के नाम एक ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा था, 'शूटिंग चैंपियन और फौजी राज्यवर्धन सिंह राठौर को अब कू के बारे में अपने विचार बताने चाहिए।' इसके जवाब में राठौर ने ट्वीट किया, 'आत्मनिर्भर एप कू इस्तेमाल करने की सोच रहा हूं।'
विज्ञापन




बता दें कि ट्विटर जैसे ही काम करने वाले कू सोशल नेटवर्क मंच पर अब 30 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं। कू के लोगो में ट्विटर के नीले पक्षी के विपरीत एक पीला पक्षी है। उल्लेखनीय है कि यह एप पिछले साल भारत सरकार की ओर से शुरू की गई आत्मनिर्भर इनोवेशन चैलेंज के विजेताओं में से एक था।
विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी कू एप से जुड़ चुके हैं। करीब 10 महीने पहले शुरू हुए इस एप के यूजर्स की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कई केंद्रीय मंत्रियों और सरकारी विभागों ने स्वदेशी माइक्रो ब्लॉगिंग मंच का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें