रविवार यानि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल रक्तदान-महादान के तहत उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न शहरों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन 14 जून से 30 जून तक जारी रहेगा। इस वर्ष यह मुहिम कोरोना योद्धाओं को समर्पित है।
रक्तदान करने से मुझे क्या मिलेगा, क्या हैं इसके फायदे?
कहां कर सकते हैं रक्तदान..
अपने नजदीकी सिविल अस्पताल या अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में जाकर आप स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं।
रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ख्याल..