फेसबुक से सांठगांठ के कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी को सोशल मीडिया फर्म नहीं बल्कि देश की जनता ने खारिज कर दिया है।
मालवीय ने कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी को लगता है कि उनकी हार के जिम्मेदार उनके अलावा सभी लोग हैं। उन्हें समझना चाहिए कि कांग्रेस और राहुल गांधी पर लोगों का भरोसा नहीं रहा।