फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सुविधा: पेंशनरों को अब व्हाट्सएप के जरिये भी मिल सकेगी पेंशन पर्ची, केंद्र का बैंकों को निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 06:32 PM IST

सार

पेंशनरों के हित में केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे खाते में रकम आने की सूचना पेंशनरों को एसएमएस व ईमेल के साथ ही व्हाट्स एप से भी दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
- - फोटो : social media


आदेश के अनुसार पेंशनधारकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बैंक, एसएमएस और ईमेल के अलावा व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 




पिछले महीने पेंशन देने वाले बैंकों के केंद्रीय पेंशन वितरण केंद्रों (सीपीपीसी) की एक बैठक हुई जिसमें पेंशनधारकों की मासिक पेंशन पर चर्चा हुई। आदेश के अनुसार, बैंकों को यह कल्याणकारी कदम उठाने को कहा गया जिसे बैंकों ने स्वीकार किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next