फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर : पीडीपी सांसद ने तीन पूर्व सीएम की रिहाई के लिए शाह को लिखी चिट्ठी

Wed, 20 Nov 2019 04:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में भाजपा की सहयोगी रही पीडीपी के एक सांसद ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत नजरबंद अन्य नेताओं को रिहा करने की मांग की। उन्होंने शाह से घाटी के लोगों के मन में बैठे डर को भी दूर करने की अपील की।

विज्ञापन


पीडीपी के राज्यसभा सांसद मोहम्मद फैय्याज मीर ने कहा, जम्मू कश्मीर के लोग विकट संवाद हीनता से जूझ रहे हैं। उनका दैनिक जीवन प्रतिबंधों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि सरकार के उच्च अधिकारी जम्मू कश्मीर में जनता के बीच पहुंचे और उनके दर्द को सुनें, उनकी अनिश्चितता को दूर करें।

फैय्याज ने नजरबंद नेताओं को रिहा करने की भी मांग की। गौरतलब है कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से केंद्र सरकार ने पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं को नजरबंद किया है।
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला को तो 17 सितंबर को पीएसए के तहत नजरबंद कर दिया गया।  मीर ने लिखा, जम्मू कश्मीर में मुद्दों को सुलझाने और वहां के लोगों के बीच परप रहे फासले को दूर करने के लिए लेाकतंत्र ही सबसे मजबूत आधार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें