फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवीय आधार पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी अलगाववादी नेता की रिहाई

Sat, 19 Jan 2019 01:54 PM IST
Shani Mishra भाषा,श्रीनगर
विज्ञापन
महाबूबा मुफ्ती
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अलगाववादी नेता शाहिद-उल-इस्लाम को मानवीय आधार पर रिहा किए जाने की मांग की क्योंकि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


शाहिद-उल-इस्लाम फिलहाल एनआईए की हिरासत में हैं। 

इस्लाम की पत्नी को ब्रेन हेमरेज होने की खबर सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की।

ट्विटर पर एक व्यक्ति द्वारा अलगाववादी नेता की रिहाई की मांग किए जाने के जवाब में महबूबा ने लिखा कि मैं शाहीद उल इस्लाम को लेकर आपकी चिंता समझती हूं। उनकी पत्नी को ब्रेन हेमरेज होने के कारण गृहमंत्री से इस्लाम की मानवीय आधार पर समयपूर्व रिहाई की मांग की है।’’ 
विज्ञापन






पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की युवा शाखा के प्रमुख वाहिद पर्रा ने बताया महबूबा ने केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष राज्य के राजनीतिक कैदियों के साथ कथित कठोर व्यवहार किए जाने और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) मामले में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ लगे आरोपों का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें