फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patra Chawl Case: 17 सेकंड के ऑडियो में 27 बार गाली-गलौच, महिला ने पुलिस को सौंपी क्लिप, राउत पर गंभीर आरोप

Fri, 29 Jul 2022 11:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महिला ने दावा किया है कि ऑडियो में जिस पुरुष आवाज सुनाई दे रही है, वह संजय राउत हैं जबकि महिला की आवाज उन्हीं की है। पीड़िता ने बताया कि उन्हें कॉल और पेपर के जरिए धमकी दी गई। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद संजय राउत पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मुंबई के वकोला थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनपर रेप और हत्या की धमकी देने का आरोप गया है। 
विज्ञापन


महिला का दावा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्होंने ईडी के समक्ष बयान दिया था, ये धमकी का मामला भी इसी केस (पात्रा चॉल जमीन घोटाला) से जुड़ा हुआ है। महिला ने पुलिस को 17 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा है जिसमें एक पुरुष महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए बातचीत कर रहा है। ऑडियो में 27 बार गाली-गलौच हुई है। 

महिला ने दावा किया है कि ऑडियो में जिस पुरुष आवाज सुनाई दे रही है, वह संजय राउत हैं जबकि महिला की आवाज उन्हीं की है। पीड़िता ने बताया कि उन्हें कॉल और पेपर के जरिए धमकी दी गई। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑडियो क्लिप में पुरुष कथित तौर पर गाली गलौच करते हुए सुनाई दे रहा है, फोन रख। अबे फोन रख..मेरे को सिखाएगी तू। तू क्या समझती है मेरे को। मेरे से पंगा मत ले फिर से बता रहा हूं, ये रिकॉर्ड करके रख ले। ये रिकॉर्ड कर और पुलिस में लेकर जाना। 

वहीं महिला कहती हैं- मैं तुम्हारे जैसी नहीं हूं, तुमसे बात करने में इंट्रस्टेड नहीं हूं। फिर पुरुष कहता है- तू रुक थोड़े दिन, तेरी औकात क्या है? मुझे जमीन के कागज ट्रांसफर करो या तो पेपर सुजीत के नाम ट्रांसफर करो या मेरे नाम। 

महिला के मुताबिक, मुंबई पुलिस और ईडी को शिकायत की गई है। मुझे कॉल और पेपर के जरिए धमकी मिली है। ऑडियो में मेरे और संजय राउत के बीच बातचीत है। ऑडियो में कई अपशब्द कहे गए हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि इस तरह की भाषा क्यों इस्तेमाल हो रही है। मुझे पिछले कई सालों से धमकियां मिल रही हैं और डराया जा रहा है। पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई सपोर्ट नहीं मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें