फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: दशहरा पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, MP-UP, दिल्ली से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Tue, 08 Oct 2024 07:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लवे ने पिछले कुछ समय से कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। अक्तूबर के महीने में भी रेलवे काफी ट्रेन कैंसिल की गई हैं। इससे ट्रेन से जाने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच बस, ट्रेन और विमानों में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। एक तरफ जहां फ्लाइट का किराया बढ़ा हुआ है। जबकि बसों में टिकट नहीं मिल रही है। वहीं ट्रेनों में भी टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है। इसी बीच रेलवे महानवमी और दशहरे पर घर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे ने पिछले कुछ समय से कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। अक्तूबर के महीने में भी रेलवे काफी ट्रेन कैंसिल की गई हैं। इससे ट्रेन से जाने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बिलासपुर डिवीजन के रेलवे स्टेशन पर नई लाइन जोड़ी जा रही है। इसके लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। वहीं कई ट्रेनों के रूट भी बदले हैं।


अक्तूबर में इन दिनों रहेंगी ट्रेनें कैंसिल

  • 10 अक्तूबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 11 अक्तूबर, 2024 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 09 अक्तूबर, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 11 अक्तूबर 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 10 अक्तूबर, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है।
  • 11 अक्तूबर, 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
  • 09 अक्तूबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है।
  • 10 अक्तूबर, 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 09 अक्तूबर, 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।
  • 10 अक्तूबर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 10 अक्तूबर, 2024 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 08 व 11 अक्तूबर, 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 08 अक्तूबर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 09 अक्तूबर, 2024 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 08 अक्तूबर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है।
  • 09 अक्तूबर, 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 06 अक्तूबर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है।
  • 11 अक्तूबर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 11 अक्तूबर, 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी-पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 08 व 10 अक्तूबर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 08 व 10 अक्तूबर, 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन कैंसिल रहेगी।
  • 10 अक्तूबर, 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल को कैंसिल कर दिया गया है।
  • 11 अक्तूबर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन को कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें